फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jain samaaj aur vyaapaariyon ne nikaala juloos

जैन समाज और व्यापारियों ने निकाला जुलूस

Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
jain samaaj aur vyaapaariyon ne nikaala juloos
सराफा व्यापारी संजीव जैन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के मुख्य सराफा व्यापारी संजीव जैन उर्फ पंच्चू लाला की हत्या का खुलासा नहीं होने से जैन समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जैन समाज के साथ व्यापारियोें ने घंटाघर से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्याकांड के खुलासे की मांग कर रहे थे। व्यापारियों ने डीएम को राज्यपाल, रेल मंत्री और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है।  
विज्ञापन

22 अप्रैल की रात प्रॉपर्टी का सौदा कर आगरा से ट्रेन में सवार होकर लौट रहे सराफा व्यापारी संजीव जैन की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। देर रात घर नहीं पहुंचने पर जब परिवारीजनों ने तलाश किया तो उन्हें रेलवे स्टेशन के समीप शव पड़ा मिला था। मृतक के भाई प्रमोद जैन ने लूटपाट और हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामला जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया था। जीआरपी एसएसपी आगरा ने मामले की जांच जीआरपी सीओ कासगंज को सौंप दी थी। लेकिन 25 दिन बाद भी जीआरपी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। इसी से गुस्साए जैन समाज के लोगों ने बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तैयार की है। बुधवार को जैन समाज के साथ नगर के व्यापारियों ने घंटाघर से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हत्याकांड के खुलासे की मांग कर रहे थे। डीएम कार्यालय पर पहुंच कर व्यापारियों ने डीएम अजय कुमार यादव का राज्यपाल, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संजीव जैन हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर ज्ञापन साैंपा है। डा. सुमंत गुप्ता, राधा रमन वार्ष्णेय, प्रमोद गुप्ता, जैन समाज के अध्यक्ष  सुरेश चंद्र जैन, अंकित जैन, मोना जैन, राज जैन, गौरव, रजनीश गुप्ता, इरशद, मीनू, तरुण जैन, वेदी जैन, ज्ञानेश जैन, प्रतीश, गोल्डी, दिनेश चंद्र यादव, आकाश जैन, सचिन जैन, मुकेश समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed