{"_id":"6a737a95c15d8212400d09bc","slug":"intruders-entered-the-malavan-electricity-substation-beat-up-the-sso-and-fled-after-threatening-to-turn-on-the-power-etah-news-c-163-1-eta1014-154554-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मलावन विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ को पीटा, बिजली चालू करने की धमकी देकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मलावन विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ को पीटा, बिजली चालू करने की धमकी देकर भागे
विज्ञापन
एटा। मलावन विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी के दौरान तैनात एसएसओ को नकाबपोश युवकों ने पीटा। आरोप है कि तीन अगस्त को दो बाइक पर सवार पांच युवक उपकेंद्र परिसर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए एसएसओ पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया और जाते-जाते बिजली आपूर्ति जल्द शुरू करने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
पीड़ित एसएसओ अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 3 अगस्त को वह मलावन विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। लाइनमैन विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश युवक उपकेंद्र में घुसकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटा। आरोपियों ने उनका फोन भी पटककर तोड़ दिया। बताया कि इससे पहले एक अगस्त को भी कुछ लोगों ने पीटा था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि उस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।