फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In every Indian Diana? Ram Naik

हर भारतीय में है राम का डीएनएः नाईक

Sun, 19 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 19 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
सैलई के श्री संकटमोचन धाम में के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल और
विज्ञापन
लोकायुक्त ने शिरकत की। भक्ति साहित्य सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय में राम का डीएनए है। राम हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। उत्तर प्रदेश बहुत ही सौभाग्यशाली प्रदेश है जहां भगवान राम, श्री कृष्ण ने अवतार लिया। हर मां को पुत्र के रूप में राम चाहिए, पिता को बेटे के रूप में राम चाहिए, पत्नी को पति के रूप में राम चाहिए। राजा भी राम के रूप होना चाहिए। हनुमान जैसे देश भक्त बनें और हर समय अपनी जन्मभूमि अपने देश के लिए कार्य करें।


श्री संकटमोचन धाम सैलई में रजत जंयती भक्ति साहित्य समारोह में उन्होंने कहा कि राम ने जब सेतु निर्माण किया था तो एक गिलहरी ने भी सेतु निर्माण में अपना योगदान दिया। इसलिए सेवा के दौरान यह देखा जाता है कि सेवा करने वाले व्यक्ति के भाव का क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारतीयों के लिए आदर्श ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया, थाइलेंड जैसे इस्लामिक देशों में भी भगवान राम की पूजा की जाती है। भारत में अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोग है लेकिन भगवान राम के लिए राजधर्म से बढ़कर कुछ नहीं इसलिए वह पूज्यनीय हुए।

प्रदेश के लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने कहा कि अहंकार से रहित ही मनुष्य सफल है। उत्साह, साहस विश्वास प्रभू हनुमान के अंदर मिलता है। हनुमान के इन तीन विशेष गुणों को अपनाना चाहिए। महान पद पर बैठने से महानता नहीं होती। सेवकों को चाहिए कि वह अपनी शक्ति का प्रयोग न्याय के लिए करें।
मानस संगम के संस्थापक डा. बद्री नरायण तिवारी, आयोजक न्यायमूर्ति पीएन पाराशर एवं श्रीमती दिनेश पाराशर ने राज्यपाल और लोकायुक्त का प्रतीक चिन्ह शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राज्यपाल एवं लोकायुक्त ने कई साहित्यिक विभूतियों को सारस्वत सम्मान धाम सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में डा.सुरेंद्र गुप्ता, डा.पुनीत पाठक एवं श्रीकृष्ण शरद ने संचालन किया। जिलाधिकारी जेपी त्रिवेदी, एसपी विनय कुमार यादव, एडीएम बाल मंयक मिश्रा, एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, एसडीएम रामदास, सीओ एके सिंह ने व्यवस्थाएं संभाली।  इसके अलावा डा. सुरेन्द्र गुप्ता, रामकिशोर वार्ष्णेय, अजताब पाराशर, नेहा पाराशर, बाल कृष्ण पाराशर, नरेन्द्र पाराशर, अनुपम शर्मा,अजय तिवारी, गौरव जाजू, डा.योगेंद्र द्विवेदी,हरिओम शर्मा, विनोद गुप्ता, बलराम नरूला, सोमेश मेहरोत्रा मौजूद रहे।
पारायणम का किया विमोचन
रजत जंयती कार्यक्रम में धाम की वार्षिक पत्रिका रजत जयंती अंक का विमोचन राज्यपाल रामनाईक, लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने किया। उन्होंने पत्रिका के अंक के प्रकाशन की सराहना की।


सैलई धाम को जंगल में बताया मंगल
 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक एवं लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने सैलई पहुंचकर सबसे पहले श्री संकट मोचन धाम में मंदिरों के दर्शन किए। न्यास की ट्रस्टी श्रीमती दिनेश पाराशर ने प्रसाद एवं गंगाजली भेंट की।
राज्यपाल श्री नाईक ने कहा कि संकट मोचन धाम सैलई जंगल में मंगल जैसा है। यहां भगवान राम भी विराजे है तो संकट मोचन श्री हनुमान जी भी यहां पधारे है। लोकायुक्त ने कहा कि संकट मोचन धाम सच्ची श्रद्धा का केन्द्र है। वे पहले भी यहां आए है। राज्यपाल को परंपरा के मुताबिक पुलिस गार्ड ने गार्ड ऑफ आनर देकर सलामी दी।  इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed