फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal Plotting: Colony built without a map, re-construction

अवैध प्लॉटिंग : बिना नक्शे के बनी कॉलोनी फिर हुए निर्माण

Mon, 27 Feb 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Illegal Plotting: Colony built without a map, re-construction
एटा। जीटी रोड किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा करने तक ही भूमाफिया सीमित नहीं रहे। बिना नक्शा स्वीकृत कराए पूरी कॉलोनी बनाई गई। बाद में भवनों का निर्माण शुरू करा दिया गया। इसके लिए भी नक्शे स्वीकृत नहीं कराए गए। कई साल तक चला यह खेल जिम्मेदारों को दिखा ही नहीं। अब यह प्रशासन के निशाने पर आ गया है। अदालती कार्रवाई के अलावा विनियमित क्षेत्र के तहत भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।शीतलपुर ग्राम पंचायत के अभिलेखों में दर्ज तीन गाटाओं की करीब पांच एकड़ जमीन पर खेल किया गया। तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों की सांठगांठ के चलते इस जमीन को निजी लोगों को करार दे दिया गया। इसके बाद यहां भूमाफिया सक्रिय हो गए। जमीन को कॉलोनी का रूप देकर प्लॉटिंग कर दी गई।
विज्ञापन

आमतौर पर ऐसा करने के लिए विनियमित क्षेत्र से अनुमति लेना जरूरी होता है। इसका नक्शा भी पास कराया जाता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। यही नहीं, प्लॉट खरीदने के बाद भी लोगों को नियम-शर्तों को दरकिनार कर दिया। भवन निर्माण के लिए नक्शे स्वीकृत नहीं कराए। मनमाने ढंग से मकान बनाकर खड़े कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed