{"_id":"68ea6d7ba6da7fc7790459b2","slug":"husband-dies-on-karva-chauth-in-etah-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'क्या पता था आखिरी बार फोन पर ही बात होगी...', पत्नी ने रखा था करवाचाैथ का व्रत, घर पहुंची पति की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'क्या पता था आखिरी बार फोन पर ही बात होगी...', पत्नी ने रखा था करवाचाैथ का व्रत, घर पहुंची पति की लाश
Sat, 11 Oct 2025 08:16 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:16 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा में करवाचाैथ पर घर लाैट रहे युवक की सड़क हादसे में माैत हो गई। घर पर पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रख रही पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
गुरुग्राम में नौकरी कर रहा युवक करवाचौथ पर बाइक से घर लौटते समय कुछ किलोमीटर पहले वाहन की चपेट में आ गया। शुक्रवार शाम को हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। सुहाग की मेहंदी रचा पति की दीर्घायु की कामना कर रही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह बार-बार अचेत होती रही।
थाना मिरहची के गांव नवीपुरा निवासी विवेक कुमार (28) गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते थे। शुक्रवार को करवाचौथ पर घर लौट रहे थे। बाइक से गांव आते समय देर शाम कासगंज मार्ग पर आईटीआई के सामने वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी, जब तक घरवाले पहुंचे विवेक की सांसें थम गईं। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल से गांव नवीपुरा की दूरी बमुश्किल 4 किलोमीटर है।

सुबह हुई थी सब लोगों से फोन कॉल पर बात
परिजन के मुताबिक शुक्रवार की सुबह विवेक ने सभी लोगों से फोन कॉल पर बात की थी। पत्नी रोते हुए कह रही है कि हमें क्या पता था कि फोन कॉल पर ही अंतिम बार बात हो पाएगी। यह कहने के साथ ही वह रोते-रोते अचेत हो गई।
ये भी पढ़ें-UP: पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में फंदे पर लटकी मिली पत्नी...करवाचाैथ के बाद इसलिए उठाया खाैफनाक कदम