{"_id":"68ea493fa5e2fb416a03e286","slug":"couple-committed-suicide-day-after-karva-chauth-in-firozabad-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में फंदे पर लटकी मिली पत्नी...करवाचाैथ के बाद इसलिए उठाया खाैफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में फंदे पर लटकी मिली पत्नी...करवाचाैथ के बाद इसलिए उठाया खाैफनाक कदम
Sat, 11 Oct 2025 05:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:40 PM IST
सार
प्रमोद और निशा की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। दोनों परिवार से अलग रहते थे। घरवालों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था। शनिवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र के गांव दबरई में पारिवारिक विवाद में शनिवार सुबह 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके घर में उसकी 22 वर्षीय पत्नी का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। इस घटना से दंपती की ढाई माह की मासूम बच्ची अनाथ हो गई है।
पुलिस को ग्रामीण व परिजन से मिली जानकारी के अनुसार गांव दबरई निवासी मजदूर प्रमोद कुमार ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर शनिवार सुबह घर से निकल गया था। सुबह नौ बजे करीब ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

प्रमोद की आत्महत्या की खबर मिलने पर जब ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो वहां उसकी पत्नी निशा का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। परिजन व ग्रामीण निशा को तत्काल अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जांच में जुटी पुलिस
मृतक निशा की मौत आत्महत्या है या हत्या की गई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रमोद और निशा की शादी दो वर्ष पहले जसराना के बेंत गांव में हुई थी। दोनों परिवार से अलग रहते थे। घरवालों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था और शनिवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद प्रमोद ने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि कहासुनी किस वजह से हुई थी। यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मायके पक्ष ने उठाई जांच की मांग
निशा के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने निशा की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।
दो मौत से परिवार में कोहराम
दोहरी मौत की घटना ने पूरे परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया है। पूरे गांव में गहरा मातम छाया हुआ है। सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि इस दंपती की ढाई माह की एक मासूम बच्ची अब अनाथ हो गई है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार एक साथ दो मौतों से गहरे सदमे में हैं और उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है।

निशा ने शुक्रवार को ही करवाचौथ का व्रत रखा था
निशा के मायके पक्ष और गांव वालों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं कि जिस पत्नी ने एक दिन पहले ही पति प्रमोद की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा था। हंसी खुशी से पूजा की थी। मगर, अगली ही सुबह उसके और पति के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया। निशा के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए जाने से सबसे बड़ा सवाल उसकी मौत पर है। क्या यह पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या है या फिर यह हत्या का मामला है। हालांकि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि निशा की मौत आत्महत्या है या फिर हत्या। सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि निशा का शव फंदे पर लटका मिलना बताया जा रहा है। प्रमोद ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें- UP: रात में की पति की लंबी उम्र की कामना...सुबह उजड़ गया सुहाग, छह महीने पहले हुई शादी; परिवार में मचा कोहराम