फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Huge enthusiasm on inflation, crowd gathered to buy Ghevar-Fani

महंगाई पर भारी उत्साह, घेवर-फैनी खरीदने के लिए लगी भीड़

Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Huge enthusiasm on inflation, crowd gathered to buy Ghevar-Fani
बाबूगंज बाजार में खरीदारी को पहुंचीं महिलाएं ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। रक्षाबंधन के लिए मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर घेवर-फैनी इस समय सबसे ज्यादा नजर आ रही है। खासतौर से रक्षाबंधन की ये मिठाइयां भी महंगाई से अछूती नहीं हैं। हालांकि त्योहार के उत्साह के आगे महंगाई पीछे रह गई और बुधवार को दुकानों पर घेवर-फैनी खरीदने के लिए भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। 11 को बृहस्पतिवार होने के कारण अधिकांश घरों में 12 अगस्त को बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। त्योहार के मद्देनजर हफ्ते भर से मिठाई की दुकानें सजी हुई हैं। सबसे अधिक मांग घेवर और फैनी की है। 11 और 12 अगस्त को बंपर खरीदारी की उम्मीद को लेकर व्यापारियों ने पहले से ही काफी घेवर, फैनी तैयार कर रख लिया है। त्योहार के लिए बाहर जाने वाले लोगों ने बुधवार को भी इन मिठाइयों की खरीदारी की। शहर के घंटाघर, ठंडी सड़क, रेलवे रोड स्थित दुकानों पर भीड़ लगी रही। बाजार में वनस्पति घेवर 260 से बढ़कर 280 रुपये किलो, वहीं फैनी 200 से 240 रुपये तक के दाम पर बिकी। वहीं देसी घी का घेवर 460 से बढ़कर 480 रहा।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को शहर के प्रमुख बाजार बाबूगंज सहित घंटाघर पर राखियों की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। पांच रुपये से लेकर सौ रुपये तक राखियां जमकर खरीदी गईं। इससे महंगी राखी से अधिकांश लोगों ने दूरी बनाकर रखी। सराफा की दुकानों पर चांदी की राखी 400 से 1500 रुपये तक की थी। काफी कम लोग इन्हें खरीदते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट सेंटरों पर रही भीड़
बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी तो भाई बहनों को गिफ्ट देंगे। इसके लिए गिफ्ट सेंटरों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। इसके अलावा चॉकलेट, कपड़े, ज्वैलरी देने के लिए भी खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed