{"_id":"58b9b9414f1c1b9e648315a7","slug":"huge-amounts-of-raw-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में पकड़ी कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में पकड़ी कच्ची शराब
Amar Ujala
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में पकड़ी कच्ची शराब
- फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार को आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई कर कई लीटर कच्ची शराब बरामद की, साथ ही लहन भी नष्ट कराया। जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ मोहल्ला हिंदूनगर, सकीट रोड तथा पड़ाव मैदान में पहुंचे। चोरी-छिपे कच्ची शराब बन रही थी टीम ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। बताया कि मौके से 800 लीटर कच्ची शराब तथा 500 किलो लहन नष्ट कराया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पातीराम निवासी हिंदूनगर कोतवाली नगर बताया है।
विज्ञापन