फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Housing not found even after assurance of PM housing

Etah News: पीएम आवास के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला आवास

Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Housing not found even after assurance of PM housing
सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम दोदलपुर के आपदा पीड़ितों को आज तक मदद नहीं की जा सकी है। मदद के लिए पीड़ित तहसील के चक्कर काट रहे हैं। गांव दोदलपुर निवासी हरिवीर का पिछले वर्ष सितंबर माह में बारिश के दौरान मकान गिर गया था। जुलाई 2022 में वीरेन्द्र का मकान बरसात में गिरा था। लेखपाल कानूनगो ने निरीक्षण भी किया था। साथ ही पीएम आवास का आश्वसन दिया था। दोनों ही पीड़ित भूमिहीन हैं। बिना मकान के ही परिवारीजन के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। तहसील की उदासीनता के चलते दोनों ही परिवार मुसीबत झेल रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि लेखपाल व कानूनगो मौके पर आए थे और हालात देख कर खुद भी दुखी हुए थे। इसके बाद भी आज तक कोई सहायता नहीं मिल सकी है। बताया कि बारिश होने पर गांव के ही अन्य घरों में समय बिताना पड़ता है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाए जाने के लिए आश्वासन ही मिला है आवास नहीं। ग्राम प्रधान गंगाधर ने बताया कि दोनों ही परिवार बहुत गरीबी झेल रहे हैं। इनके गिरे हुए मकान संज्ञान में है। इनकी मदद के लिए मैंने लेखपाल व क़ानूनगो को बुलाकर निरीक्षण कराया था, लेकिन अब तक इन्हें आवास नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed