फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   High-voltage drama ensued after ticket was not taken, roadways bus stood still for an hour

Etah News: टिकट नहीं लेने पर चला हाइवोल्टेज ड्रामा, एक घंटे तक खड़ी रही रोडवेज

Tue, 17 Mar 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
High-voltage drama ensued after ticket was not taken, roadways bus stood still for an hour
एटा। शहर में मंगलवार की दोपहर एक रोडवेज बस में हाइवोल्टेज ड्रामा चला। सवारी द्वारा टिकट न लेने पर उसे बस से उतार दिया गया। मौके पर पहुंची इंद्रपुरी चौकी पुलिस ने कंडक्टर और यात्री से प्रार्थना पत्र लिखवाकर बस को रवाना कर दिया। इस दौरान एक घंटे तक रोडवेज में बैठी सवारियां परेशान रही।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मैनपुरी डिपो में एक यात्री आरपी सिंह मैनपुरी से दिल्ली के लिए बैठा। एटा आने पर कंडक्टर पर आरोप लगाया कि 500 रुपये देने के बाद भी कंडक्टर ने टिकट और बकाया रुपए भी वापिस नहीं किए। इसको लेकर हाइवोल्टेज ड्रामा चलने लगा। बीच सड़क पर रोडवेज खड़ी होने पर जाम की स्थिति बनी गई। बाद में यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। यातायात पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। करीब एक घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बस में बैठे कई परीक्षार्थी दिल्ली जाने के लिए लेट होते रहे। वहीं अन्य सवारियां भी गर्मी से परेशान रही। इसके बाद इंद्रपुरी चौकी प्रभारी पारस त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंडक्टर और यात्री से प्रार्थना पत्र लिखवाकर बस को रवाना कर दिया। पारस त्यागी ने बताया कि यात्री का आरोप था कि महिला कंडक्टर ने 500 रुपए लेकर टिकट भी नहीं दी और बकाया रुपए भी वापिस नहीं किए। इसको लेकर झगड़ा हो रहा था। वहीं बस में कई परीक्षार्थी सवार थे जो पेपर देने के लिए लेट हो रहे थे। इसको लेकर महिला कंडक्टर और यात्री से प्रार्थना पत्र लिखवाकर बस को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed