फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health

जर्जर महिला अस्पताल के स्थान पर जानवरों का अस्पताल बनेगा

Wed, 24 Jun 2020 09:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
health
कासगंज के सोरों में जर्जर हाल महिला अस्पताल जिसके स्थान पर अब जानवरों के अस्पताल का होगा निर्माण - फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी के रेलवे स्टेशन के समीप बने पालिका संचालित जर्जर महिला अस्पताल की बिल्डिंग को गिराने का काम बुधवार से शुरू हो गया। अब इस अस्पताल के स्थान पर जानवरों का अस्पताल बनेगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

1968 में तत्कालीन पालिका अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल ने महिलाओं के इलाज के लिए इस अस्पताल का निर्माण कराया था। बीते 20 साल से इस अस्पताल में समय के अनुसार न तो चिकित्सा के आधुनिक उपकरण आए और न ही किसी डॉक्टर की नियुक्ति हुई। केवल एक नर्स के सहारे ही संचालन हो रहा था। होडलपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो जाने के बाद से इस सुविधा विहीन अस्पताल में रोगियों ने आना ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन

इस महिला अस्पताल की बिल्डिंग भी गिरासू हो गई। जिलाधिकारी ने कई माह पूर्व इस स्थान का निरीक्षण किया। इसके बाद कुत्तों एवं अन्य जानवरों के लिए अस्पताल निर्माण कराने के पालिका को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप्स से 5.59 लाख रूपये की राशि भी पालिका को उपलब्ध कराई है। जर्जर भवन को तोड़कर कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक हो जाएगा निर्माण
जानवरों के अस्पताल का निर्माण मार्च माह तक होना था, किंतु लॉकडाउन के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। अब जर्जर महिला अस्पताल की इमारत को गिराने का काम चालू हो गया है। सितंबर माह तक जानवरों के अस्पताल का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। - संतराम सरोज, अधिशाषी अधिकारी सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed