{"_id":"66994cbd0afc7cf68a074f65","slug":"graduates-of-etah-gurukul-will-explain-the-importance-of-aryan-culture-in-new-york-etah-news-c-163-1-sagr1016-119972-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: न्यूयॉर्क में आर्य संस्कृति का महत्व समझाएंगे एटा गुरुकुल के स्नातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: न्यूयॉर्क में आर्य संस्कृति का महत्व समझाएंगे एटा गुरुकुल के स्नातक
Thu, 18 Jul 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के आर्ष गुरुकुल से निकले स्नातक विद्वान न्यूयॉर्क में आर्य संस्कृति का महत्व समझाएंगे। वहां तीन दिन आर्य महासम्मेलन एवं शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
आर्य प्रतिनिधि सभा अमेरिका द्वारा न्यूयॉर्क स्थित हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन, शोध संगोष्ठी में सामवेद पारायण यज्ञ, वैदिक विषयों पर कई सत्र, योग एवं ध्यान अभ्यास, शंका, समाधान आदि का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में भारत सहित कई देशों के आर्य विद्वान, संन्यासी, समाजसेवी सम्मिलित होंगे। आर्ष गुरुकुल यज्ञतीर्थ एटा के स्नातक प्रो. कमलेश कुमार शास्त्री (सेवानिवृत्त अध्यक्ष एवं प्रोफेसर संस्कृत विभाग, निदेशक भाषा भवन गुजरात विश्वविद्यालय अमदाबाद) और प्रो. विनय विद्यालंकार (प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट नैनीताल, उत्तराखंड) विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। प्रो. कमलेश कुमार शास्त्री सामवेद पारायण यज्ञ के ब्रह्मा भी होंगे।
आर्ष गुरुकुल ट्रस्ट के प्रधान योगराज अरोड़ा, कुलाधिपति डॉ. बागीश आचार्य, कुलपति प्रो. ओमनाथ बिमली, कुलसचिव डॉ. अवनीश कुमार सहित गुरुकुल के स्नातक एवं पूर्व छात्र परिषद के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. बृजेश गौतम ने बताया कि 21 से 24 तक आयोजन चलेगा। भारतीय समायानुसार न्यूयॉर्क में यह कार्यक्रम रात में शुरू होगा।