{"_id":"57bc906b4f1c1b6138d4fea7","slug":"graameen-svaasthy-kee-mahatvapoorn-kadee-hain-aasha-deeem","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं आशा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं आशा: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
आशा सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीगणेश इंटर कालेज के सभागार में मंगलवार को आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने आशा संगनियों को साइकिलें वितरित की। डीएम ने आशाओं के काम को महत्वपूर्ण बताया।
डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य, समाज व महिला सशक्तिकरण में आशाओं का महत्वपूर्ण कार्य है। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आशाओं की है। जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभायें। संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण करने, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए महिलाओं में जागरूकता लाएं। उन्होंने कहा कि आशाएं अपने बैंक खाते आधार कार्ड नंबर से लिंक करा लें, तभी आपको भुगतान मिल सकेगा।
सीएमओ डा. रंगजी द्विवेदी ने आशाओं को मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर परिवार नियोजन की जानकारी देने का आशाओं को संकल्प दिलाया। वर्ष 2015-16 में प्रत्येक ब्लाक की उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन तीन आशाओं को प्रथम पुरस्कार में पांच-पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार में दो-दो और तृतीय पुरस्कार में एक-एक हजार की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही 47 आशा संगनियों को साइकिल वितरित की गईं। सम्मेलन में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश, डा. वीके राजपूत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. पवन कुमार, समन्वयक केपी सिंह, डा. एसपी सिंह, पीएन गुप्ता, राहुल पटेल आदि मौजूद रहे।