फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government vehicles more than 15 years old go missing RTO busy in search Unable to find information

एटा: 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहन हुए लापता, तलाश  में जुटा आरटीओ; नहीं मिल पा रही जानकारी

Tue, 24 Oct 2023 12:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Oct 2023 12:53 PM IST
सार

सरकारी विभागों में संचालित होने वाले 15 वर्ष से अधिक पुराने कई वाहनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। इन वाहनों को कबाड़ करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।  
 

विज्ञापन
Government vehicles more than 15 years old go missing RTO busy in search Unable to find information
पुराने मानक पर आधारित वाहन

विस्तार

एटा में परिवहन विभाग को सरकारी विभागों में संचालित होने वाले 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को कबाड़ कराने का आदेश आया है। इसके बाद संबंधित विभागों को ऐसे वाहन सरेंडर करने अथवा कबाड़ कराकर दस्तावेज जमा करने के नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन तमाम विभाग ऐसे हैं जिनके पास वाहन ही उपलब्ध नहीं हैं। अब वह इन वाहनों की तलाश में जुट गए हैं।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में विभिन्न विभागों में 26 वाहन ऐसे हैं, जो 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। शासन की ओर से परिवहन विभाग को ऐसे वाहनों का कबाड़ कराने का आदेश जारी किया है। इसका अनुपालन करने के लिए संबंधित विभागों को शासनादेश की प्रति के साथ नोटिस जारी किए गए। शासन की ओर से जारी की गई जिले की सूची के अनुसार जिलाधिकारी, जिला उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग, शिक्षा डीआईओएस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, आयकर एवं बिक्री कर, दूरदर्शन के पास एक-एक वाहन और जल निगम के पास दो, पुलिस के पास साथ, न्यायालय में तीन वाहन हैं। जबकि साथ वाहन अन्य विभागों में संचालित हो रहे हैं। लेकिन कुछ विभागों के पास से वाहन गायब हैं, जो ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के पास महज एक ही है दर्ज
पुलिस विभाग में शासन की ओर से जारी की गई सूची में सात वाहन दर्शाए गए हैं। जबकि आरआई हरपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में 15 वर्ष पुराना महज एक वाहन (क्रेन) ही है। इसके अलावा अन्य कोई वाहन विभाग के पास नहीं हैं। ये वाहन कहां हैं और क्या हुआ है, जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान व जल निगम के वाहन लापता
जल निगम में दो वाहन हैं, जबकि किसी भी वाहन की जानकारी नहीं है। दोनों ही वाहन लापता हैं। सहायक अभियंता रवींद्र सिंह ने बताया कि पुराने वाहनों का पता नहीं है, जानकारी कराई जाएगी। जबकि जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि वर्ष 2000 में सरेंडर कर दिया गया। फिर भी सूची में नाम है, ऐसे में सरेंडर कहां किया गया है, यह स्पष्ट नहीं है।


ये बोले एआरटीओ
एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों में 15 वर्ष पुराने 26 वाहन हैं। इनको कबाड़ कराने के लिए शासनादेश मिला है। इसके अनुसार नोटिस व सूचना जारी की गई है। एक नवंबर माह तक सारे वाहन कबाड़ कराए जाने हैं, जिसके दस्तावेज शासन को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed