{"_id":"56fffe9f4f1c1b007cf00126","slug":"gic-sold-61-thousand-books-in-the-book-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी पुस्तक मेले में बिकी 61 हजार की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी पुस्तक मेले में बिकी 61 हजार की किताबें
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय पुस्तक मेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज के बहुउद्देशीय सभा कक्ष में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले में छात्र-छात्राओं, बुद्धजीवियों, शिक्षाविदों और पाठकों की शनिवार को भीड़ उमड़ी। कुछ ही घंटों में लोगों ने 61 हजार की पुस्तक खरीदी। मेले का शुभारंभ डीएम अजय यादव और दिल्ली पुलिस के डीआईजी अंशुमान यादव ने किया।
डीएम अजय यादव ने कहा कि पिछड़े जिले में पुस्तक मेला एक सुखद प्रयास है। अच्छी पुस्तकों से जहां प्रतिभा का विकास होगा। वहीं उनकी मानसिकता बदलेगी। डीआईजी अंशुमान यादव ने कहा कि यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। उपस्थित लोगों में पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि, डायट प्राचार्य सुनील कुमार, बीएसए एसएस यादव, एआरएम संजीव कुमार, डा. दिनेश वशिष्ठ, डा. रामनिवास डा. विनीता तिवारी, गुमान यादव, डा सुधीर गुप्ता, डीके सिंह मौजूद थे।
बताते चलें कि पुस्तक मेले में दिल्ली की डेढ़ दर्जन संस्थाओं और प्रकाशकों ने हजारों पुस्तकों का प्रदर्शन कर स्थानीय पाठकों को घर बैठे ही यह सुविधा दी। इनमें नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, राजकमल प्रकाशन, लोक भारती, सूर्य भारती प्रकाशन, अंकुश प्रकाशन, आकांछा प्रकाशन, अतुल्य पब्लिकेशंस, उमंग प्रकाशन, विद्या विहार, स्वराज प्रकाशन, संकल्प प्रकाशन, संयोग प्रकाशन, प्रासंगिक प्रकाशन, एल्मिक बुक्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में पुस्तक मेला का आयोजन एक अच्छी पहल है। इससे मेधावियों और अन्य साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उच्चाधिकारियों के प्रयासों से शुरू हुआ यह मेला आगे भी जारी रहना चाहिए।
- मनोज गिरि, एसएस यादव, शिक्षा अधिकारी