{"_id":"57ae0b9b4f1c1b106aee4320","slug":"ghar-mein-kishoree-kee-hatya-ke-baad-lootapaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में किशोरी की हत्या के बाद लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में किशोरी की हत्या के बाद लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
लालपुर की घटना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुर में बदमाशों ने गुरुवार रात घर में लूट के बाद किशोरी की हत्या कर दी। शव को फांसी पर लटका कर लुटेरे चले गए। परिवारीजनों के बाहर से लौटने के बाद वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
लालपुर निवासी अवधेश शर्मा व उनकी पत्नी नीरज गुरुवार शाम 5:30 बजे ट्रेन से दवा लेने के लिए गंजडुडवारा चले गए। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री ज्योति रह गई। बदमाशों ने छत के रास्ते घर में घुस कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने घर में रखे 5,000 रुपये की नकदी, कुंडल, अंगूठी, पायल लूट लिए। बदमाशों ने किशोरी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर के आंगन के ट्टर में साड़ी से लटका दिया। अवधेश व उनकी पत्नी गंजडुडवारा से रात में ही लगभग 12 बजे वापस लौटे। उन्होंने अपनी पुत्री को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बाद उन्होंने किवाड़ की संद में से झांक कर देखा तो अपनी पुत्री को लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने चीख पुकार मचा दी जिससे आसपास के लोग जाग गए। पड़ोस की छत के रास्ते से उन्होंने घर में प्रवेश किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज, सीओ शवीह हैदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवारीजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास के लोग किशोरी के साथ रेप की आशंका जता रहे है।
रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई रह जाएंगी सूनी
कासगंज। लालपुर में हत्या का शिकार हुई ज्योति अपने चार भाइयों की इकलौती बहन थी। उसके चारों भाई दीपक (24), जीतू(22), मोनू(20),सोनू(18) दिल्ली में अपने पिता के साथ रहकर फलों का कार्य करते हैं। बहन की हत्या की सूचना पर चारों भाई दिल्ली से अपने घर लौटे। कुछ दिनों बाद आ रहे रक्षाबंधन पर्व से पूर्व बहन की हत्या हो जाने से चारों भाई दुखी नजर आए।