{"_id":"58d9593c4f1c1b477763e659","slug":"ganga-ghaaton-par-goonj-har-har-gange-ke-jayakaare","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाटों पर गूंज हर हर गंगे के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाटों पर गूंज हर हर गंगे के जयकारे
amar ujala
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
गंगा घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चैत्र अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान के बाद लोगों ने मां गंगा और मंदिरों में पहुंचकर देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की। दिनभर घाटों पर जयकारे गुंजायमान रहे।
गंगा स्नान के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश, अलीगढ़, एटा आदि राज्यों और जिलों से भक्तों की भीड़ कछला, लहरा, कादरगंज घाट, सोरों में हरि की पैड़ी में उमड़ी। सूर्योदय से हर हर गंगे के जयकारे शुरू हो गए थे। यह सिलसिला सारा दिन जारी रहा। घाटों के पास बने मंदिरों पर पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मनौतियां मांगी। घाट किनारे बैठे साधु संतों को भोजन वस्त्र दान दिए। हरिनाम का संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने हरि की पैड़ी की परिक्रमा की। वराह मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बाला जी दरबार, सिद्ध हनुमान, सोमेश्वर आदि मंदिरों में दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।