फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ganga ghaato par umadee shraddhaaluon kee bheed

गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
ganga ghaato par umadee shraddhaaluon kee bheed
शरद पूर्णिमा पर्व - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शरद पूर्णिमा पर्व पर रविवार को बड़ी संख्या में विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पूजा-अर्चना की। रविवार को सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। गंगा स्नान का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।
विज्ञापन

कछला गंगा घाट, इस्माइलपुर, कादरगंज सहित अन्य स्थानों के गंगा घाटों पर स्नान के लिए लोग पहुंचे। घाटों पर लोग गंगा मैया के जयकारे लगा रहे थे। गंगा घाटों पर बने मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूजा कर मनौतियां मांगी। भक्तों ने गंगा मैया को पहरावनी भी कराई। श्रद्धालुओं ने कुष्ठ आश्रमों में दान दक्षिणा की। श्रद्धालुओं ने आश्रमों में रह रहे साधु संतों को भोजन कराया। भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सोरों तीर्थनगरी में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा घाट व लहरा घाट पर गंगास्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर गंगा मैया की पूजा अर्चना शुरू कर दी। गंगा जी की आरती उतार कर प्रसाद बांटा। गंगा किनारे बैठे निर्धन बेसहारों को वस्त्र और भोजन दान में दिए। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से अपनी समृद्धि व खुशहाली के लिए अनुष्ठान कराया। उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया। शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाकर श्रद्धालुओं ने मार्ग में पड़े मंदिरों में पूजा-अर्चना की। आदि वराह मंदिर, बालाजी दरबार, सोमेश्वर, मानस मंदिर, पंच महाशक्ति, 84 घंटेवाली माता, द्वारकाधीश, बटुकनाथ, ग्राम्य देवी, नवदुर्गा आदि मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। बच्चों द्वारा गंगा में टेसू झांझी भी विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed