फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four arrested, including liquor worth 52 lakh rupees

52 लाख रुपए की शराब समेत चार गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, including liquor worth 52 lakh rupees
एटा। गैर प्रांतीय शराब और आरोपियों के साथ कोतवाली देहात पुलिस । संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली देहात पुलिस, जिला स्वॉट टाीम और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को तीन वाहनों में छिपाकर हरियाणा से तस्कारी कर बिहार ले जाई जा रही 52 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद कर ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद हरियाणा के चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस, जनपदीय स्वॉट और आबकारी विभाग टीम को चेकिंग पर लगाया गया। हाईवे स्थित गांव छितौनी के पास शुक्रवार वाहनों को रोककर सघन चेकिंग की गई तो तीन वाहनों से 700 पेटी गैर प्रांतीय शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों में सवार चार आरोपियों सुनील कुमार निवासी सिवानी मंडी जिला भिवानी हरियाणा, सोमवीर निवासी बालाजी कॉलोनी भिवानी हरियाणा, करनैल सिंह निवासी अर्जुन नगर पानीपत हरियाणा और सोनू सिंह निवासी मोरखेड़ी रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब हरियाणा पानीपत से बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए फर्जी बिल्टी लेकर चलते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed