फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   for polling in nidholikala block, water proof tent prepared

निधौलीकलां-मारहरा ब्लाक में चुनाव प्रचार खत्म

Mon, 07 Dec 2015 06:37 PM IST
ब्यराो अमर उजाला
ब्यराो अमर उजाला Updated Mon, 07 Dec 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
for polling in nidholikala block, water proof tent prepared
बुधवार को होने वाले अंतिम चरण के ग्राम पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सोमवार शाम साढ़े चार बजे मारहरा और निधौली कलां ब्लाक में चुनाव प्रचार बंद हो गया।
विज्ञापन


 मारहरा और निधौली कलां ब्लॉक में 2078 उम्मीदवार मैदान में हैं। मारहरा में ग्राम प्रधान के 59 और सदस्य के 751 पदों व निधौली कलां में ग्राम प्रधान के 71 और सदस्य के 903 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। मारहरा में108485 और निधौली कलां में 141370 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निधौली कलां के 36 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। जिसके चलते इन वार्डों पर चुनाव नहीं होगा।  सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) और एनआइसी में कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन



आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को मारहरा और निधौली कलां ब्लॉक से रवाना होंगी। दोनों विकास खंड कार्यालयों पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मारहरा ब्लॉक में 85 मतदान केंद्रों पर 182 बूथ और निधौली कलां में 111 मतदान केंद्रों पर 235 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed