फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   For millions of affected transactions, markets silence

करोड़ों का लेन देन रहा प्रभावित, बाजारों में सन्नाटा

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
For millions of affected transactions, markets silence
For millions of करोड़ों का लेन देन रहा प्रभावित, बाजारों में सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
केंद्र सरकार के मंगलवार रात से 500-1000 के नोट बंद करने के फैसले ने बुधवार को बाजारों में सन्नाटा कर दिया। लोगों को लेनदेन में काफी दिक्कत रही। करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा।
पार्कों से लेकर चाय के खोखे तक यही चर्चा रही। अब कैसे सामान की खरीदारी करें। सब्जी आढ़तियों ने फुटकर सब्जी विक्रेताओं से बड़े नोट स्वीकार नहीं किए, वहीं सब्जी किसान भी 500-1000 के नोट नहीं ले रहे थे।  
विज्ञापन

सुबह दस बजे जब नगर के मुख्य बाजार की दुकानें खुलना शुरू हुई तो कारोबारियों के बीच नोटों के लेनदेन को लेकर चर्चा थी। कारोबारी एक दूसरे से बड़े बड़े नोटों के बार में वार्ता कर रहे थे। कई दुकानदर को सामान देने से पूर्व ही नोट के बारे में पूछ लेते थे। बाजारों में जबरदस्त सन्नाटे के हालात थे। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे दिखे। जिनके पास 100 के की नोट थे, वही खरीदारी करते दिखे। दोपहर के बाद बाजारों का चहल पहल तो बड़ी लेकिन दुकानों पर रौनक नहीं थी। पूरे दिन बाजारों में 500-1000 के नोटों से निपटने की कवायद होती रही। सर्राफा कारोबारियों के यहां भी ग्राहक नदारद थे। एक तो सोने की कीमतों में उछाल आ गया और दूसरे कारोबारियों ने 500-1000 के नोट लेने से इंकार कर दिए। लोहा बाजार में भी लेनदेन नहीं हो सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला मंडी में बुधवार को नकदी का अभाव हो गया। किसान भी 100-100 के नोट की मांग कर रहे थे। नोट उपलब्ध न होने से तमाम किसानों का भुगतान नहीं हो सका। वनस्पति घी कारोबारी के यहां भी कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed