फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fog was commanded by the speed of vehicles

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fog was commanded by the speed of vehicles
गुरुवार की सुबह घने कुहरे के साथ हुई। कुहरे के साथ ठंड बढ़ गई। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम का असर रेल और सड़क दोनों मार्गों पर देखा गया। इस सीजन की सर्वाधिक सर्दी महसूस की गई।
विज्ञापन


 मंगलवार को दिन भर घुमड़े बादलों ने मौसम में बदलाव के संकेत दे दिए थे। ठंडक का असर बुधवार शाम से ही दिखने लगा था। जलती लोहड़ी के बीच ओस की बूंदों ने बदले मौसम का अहसास कराया। गुरुवार सुबह बादलों की ओट में सूरज छिपा रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। जीटी रोड पर भी वाहनों के पहिए थम गए। सरपट दौड़ने वाले वाहन रेंगते दिखाई दिए। दस बजे तक सड़कों पर दृश्य शून्यता की स्थिति थी। वाहन हेड लाइट-फॉग लाइट जलाकर चलने को मजबूर थे।
विज्ञापन


 बदले मौसम से जहां आम आदमी की दिनचर्या प्रभावित रही वहीं किसानों की बांछें खिली थी। मौसम का यह बदलाव किसान फसलों के लिए वरदान ही नहीं जरूरी भी मानते हैं। किसान जंट सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव का कहना है कि गेहूं के पोषण के लिए कुछ दिन ऐसा ही मौसम जरूरी है। नहीं तो फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed