फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five years in prison for sexually abusing a teenager

Etah News: किशोरी से अश्लील हरकतें करने वाले को पांच साल का कारावास

Fri, 26 May 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five years in prison for sexually abusing a teenager
एटा। घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। पांच साल के कारावास व बीस हजार रुपये जुर्माने से दंडित करने का आदेश दिया है।अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विनय शर्मा ने बताया कि मारहरा थाना पुलिस द्वारा महमूद नगरिया निवासी प्रभुदयाल के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भेजा गया। जिसमें पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी ने 24 अक्तूबर 2017 को शाम 6 बजे एक घर में किशोरी को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। किशोरी की चीख पर आए लोगों को देखकर आरोपी घर की दीवार फांदकर भाग गया।
विज्ञापन

मामले में पेश हुए गवाहों ने आरोपों को सही बताया। जबकि आरोपी की ओर से उसे झूठा फंसाया जाना बताया गया। ऐसे में दोनों पक्षों की जिरह को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एक्सक्लूसिव कोर्ट पॉक्सो एक्ट विकास गुप्ता ने दोषी को पांच साल के कारावास व बीस हजार रुपया जुर्माने का आदेश दिया। जुर्माने में से आधी धनराशि पीड़िता को देने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed