फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five including father and daughter suffering from fever admitted to emergency

बुखार से पीड़ित पिता-पुत्री समेत पांच इमरजेंसी में भर्ती

Thu, 27 Oct 2022 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Five including father and daughter suffering from fever admitted to emergency
एटा। बदलते मौसम की वजह से बुखार कम नहीं हो रहा है। बुखार में गंभीर हालत होने पर बृहस्पतिवार की सुबह पिता-पुत्री सहित पांच लोग इमरजेंसी में भर्ती कराए गए। यहां उपचार के बाद आराम मिलने पर छुट्टी कर दी गई। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे तेज बुखार से पीड़ित शहर के कचहरी रोड निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता और इनकी 10 वर्षीय बेटी रौनक गुप्ता को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां उपचार के बाद दोपहर के समय स्वास्थ्य लाभ मिला तो परिजन उनको लेकर चले गए। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव गिलौडिया निवासी अजीत कुमार, सकीट क्षेत्र के गांव सरदलगढ़ निवासी कुंवरपाल के छह वर्षीय पुत्र रितिक को भी बुखार आने के चलते भर्ती कराना पड़ा। जिला कासगंज थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव सरावल निवासी अरविंद कुमार की तीन वर्षीय मासूम बेटी असी को बुखार के चलते गंभीर होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इमरजेंसी चिकित्सा सेवा प्रभारी डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से बुखार की समस्या बनी हुई है। इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को पांच मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत ज्यादा खराब थी। दवा देने के बाद आराम मिल गया। बाद में परिजन मरीजों की छुट्टी कराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed