{"_id":"57ffc8b44f1c1b762b28eced","slug":"five-days-later-government-offices-open-bank-drew-crowds","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद खुले बैंक-सरकारी दफ्तर, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद खुले बैंक-सरकारी दफ्तर, उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन बाद खुले बैंक-सरकारी दफ्तर, उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन बाद गुरुवार को बैंकों और सरकारी कार्यालयों में रौनक लौटी। छुट्टियों के बाद नकदी आहरण एवं आर्थिक लेनदेन के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों ने दफ्तरों में बैठकर जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुना।
बीते शनिवार से हुईं दशहरा पर्व की छुट्टियां गुरुवार को खत्म हो गईं। इसके साथ बैंकों, सरकारी कार्यालयों समेत तमाम प्रशासनिक कार्य तेज हो गए। जिले की बैंक शाखाएं गुरुवार को खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार को ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। नकदी आहरण, चेक आहरण, नकदी जमा काउंटर पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। छुट्टियों में बंद पड़े एटीएम सेंटर्स में भी गुरुवार को कैश फीडिंग के बाद जान पड़ी। नकदी आहरण के लिए बैंक में लाइन में लगने की बजाय लोगों ने एटीएम से धन निकासी की। वहीं सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ी। शिकायतों के निस्तारण के लिए फरियादियों ने अफसरों को प्रार्थना पत्र दिए। कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील समेत तमाम प्रशासनिक कार्यालयों में गुरुवार को कार्य होने के चलते फरियादियों का तांता लगा रहा।
एसएसपी ने बैंक शाखाओं में की चेकिंग
पांच दिन बाद सरकारी कार्यालय और बैंक शाखाएं खुलने और बाजार में कैश फ्लो अधिक होने के कारण वारदात की आशंका से एसएसपी अजय शंकर राय खुद चेकिंग करने पुलिस बल के साथ निकले। एसएसपी ने विगत मई में लूट का शिकार हुई केनरा बैंक शाखा में सबसे ज्यादा वक्त बिताया। इसके बाद वे पुलिस बल के साथ नगर की कई बैंक शाखाओं में चेकिंग करने पहुंचे और बैंक अफसरों से पुलिस गश्त की जानकारी ली।