{"_id":"6aca79b423f84eecd502fbae","slug":"fir-registered-against-dargah-committee-president-and-secretary-for-felling-green-trees-etah-news-c-163-1-eta1003-158125-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हरे वृक्षों के कटान पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष-सचिव पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हरे वृक्षों के कटान पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष-सचिव पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र में अवैध रूप कटे पड़े पेड़। संवाद
जलेसर। नगर में दरगाह की भूमि पर लगे हरे वृक्षों के कटान के तूल पकड़ने पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मोईनुद्दीन उर्फ बब्लू पहलवान और सचिव जाहिद खान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के आदेश पर सिटी इंचार्ज एसआई रविराज सिंह ने वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला पंसारियान निवासी मोईनुद्दीन और मोहल्ला अग्रियां निवासी जाहिद पर वक्फ बोर्ड की भूमि पर करीब 17 वृक्ष के कटवाकर उन्हें बेचने का आरोप है। आरोप है कि दरगाह के पदाधिकारियों ने न इसकी अनुमति वन विभाग से ली और वक्फ बोर्ड को इसकी सूचना दी है। थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में एसआई रविराज सिंह ने कहा है कि नीम, शीशम सहित फलदार वक्षों का कटान किया गया। जबकि टीटीजेड क्षेत्र में हरे वृक्ष का कटान करने पर सख्त मना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
टीटीजेड क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की दरगाह भूमि पर करीब 17 हरे वृक्षों का कटान किए जाने को गंभीरता से लिया गया है। वन विभाग से बगैर अनुमति लिए और वक्फ बोर्ड को बिना सूचित किए हरे वृक्षों का कटान करने के मामले में दरगाह कमेटी के अध्यक्ष और सचिव पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर