फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fir, crime

जमीनों पर किए अवैध कब्जे तो पांच के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
fir, crime
एटा। भू माफियाओं पर प्रशासन सख्त हो गया है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद राजस्व विभाग हरकत में आया। बुधवार को पांच माफियाओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां में ग्राम पंचायत रफतनगर सैंथरा के क्षेत्रीय लेखपाल नेम सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया है उनमें रामबाबू पुत्र नारायण सिंह ने गाटा संख्या 106 रकवा 0.435, अमर सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी उम्मेदपुर ने गाटा संख्या 148 के रकवा 0.465 कब्जा किया है। जबकि गीतम सिंह पुत्र टोड़ी सिंह ने गांटा संख्या 696 के रकवा 0.436, ओमप्रकाश पुत्र रामचरन ने गाटा संख्या 696 के रकवा 0. 425 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। वहीं वीनेश पुत्र नेत्रपाल निवासी बिचपुरी ने गाटा संख्या 2404 रकवा 0.482 हेक्टेयर जमीन को जोत लिया। इन सभी को भू माफिया घोषित किया गया है। लेखपाल की ओर से लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एक ही ग्राम पंचायत में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed