फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fever killed five including girl

बुखार ने बालिका सहित पांच की ली जान

Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fever killed five including girl
मृतक इशाद फाइल फोटो । संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को बुखार से एक बालिका सहित पांच लोगों की जान चली गई। जलेसर क्षेत्र में तीन व जैथरा क्षेत्र के दो लोगों की मौत हुई है, जबकि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में छह बुखार के पीड़ित भर्ती हुए, जिनमें से एक महिला को आगरा रेफर किया गया। जलेसर के मोहल्ला अग्रेयान निवासी 13 वर्षीय इशाद पुत्र हैदर को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के गांव काजीपुर में 8 वर्षीय लविश्का पुत्री श्याम सुंदर की मौत हो गई। वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। गांव के ही रामप्रकाश की 15 वर्षीय पुत्री पूनम की भी बुखार के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन

उधर, जैथरा कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी 25 वर्षीय अतुल गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता को पांच दिन से बुखार आ रहा था। प्राइवेट नर्सिंग होम में उसे डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को इलाज के लिए परिजन एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जैथरा क्षेत्र के ही गांव ढकपुरा निवासी 30 वर्षीय जयराम पुत्र तुलसी को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जैथरा के निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहा था। गांव में ही मौत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को लालपुर निवासी प्रिया, निधौली खुर्द निवासी माया व नीरज, रामपुर घनश्यामपुर निवासी आरती, जिला जेल से अमित व कासगंज के ताजपुर से राखी को बुखार के चलते भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने राखी की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

काजीपुर में बिगड़े हालात, सैकड़ों लोग बीमार
जलेसर (एटा)। क्षेत्र के गांव काजीपुर में बुखार से हालात बिगड़ गए हैं। दो की मौत हो गई और सैकड़ों लोग बीमार हैं। कई दिनों से बीमारी का सिलसिला चल रहा है। आसपास इलाज की उचित व्यवस्था न होने के कारण मर्ज बढ़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान शंकर यादव ने बताया कि गांव के 80 फीसदी लोग मलेरिया, डेंगू, बुखार की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिर्फ टीमें भेजी गई हैं। टीमों के पास न संसाधन हैं और न ही दवाएं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि काजीपुर में बीमारी फैलने की जानकारी है। लगातार मेडिकल टीमें भेजकर लोगों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed