फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Female social media influencer accused of assault

Etah News: महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पर पीटने का आरोप

Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Female social media influencer accused of assault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। गाड़ी रोककर युवक को पीटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव नगला पाढ़ फतेहपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी भीष्म पाल उर्फ छोटा ऊदल ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को वह अपने दोस्त मोनू शर्मा के साथ कार से मैनपुरी जा रहा था। मलावन क्षेत्र में हाईवे पर टोल प्लाजा के पास महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर काजल राजपूत, राजेश, कन्हई राजपूत और सरोज ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि इसके बाद चारों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध पर उसे लात-घूंसों और सैंडल से पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

छोटा ऊदल ने आरोप लगाया कि काजल राजपूत उससे दुश्मनी रखती है। इसी विवाद के चलते उसके साथ पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed