फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Son takes his own life by hanging himself after an argument with his father.

Etah News: पिता से कहासुनी के बाद बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 04 Oct 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Son takes his own life by hanging himself after an argument with his father.
एटा। गांव सैंथरी में एक युवक ने पिता से कहासुनी होने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के गांव सैथरी निवासी अफसर सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय बेटे अशोक (40) से कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो दरवाजा खटखटाया कोई जबाव नहीं आया। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो वह साड़ी का फंदा बनाकर लटक रहा था।
यह देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए और किसी तरह दरवाजा खोलकर उसको फंदे से उतारा। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने घर की कलह से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed