{"_id":"6154a9be8ebc3e03860884f6","slug":"female-patients-not-being-examined-in-women-s-hospital-etah-news-agr509501641","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में नहीं हो रही महिला रोगियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में नहीं हो रही महिला रोगियों की जांच
विज्ञापन
महिला अस्पताल में बंद पड़ी जांच की मशीन ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिला महिला अस्पताल में लिवर व किडनी की जांच नहीं हो रही है। जिसके चलते महिला मरीजों को मजबूरन जिला अस्पताल की भीड़ में धक्के खाने पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन जांच की व्यवस्था के लिए बजट न होने की बात कह रहा है। जिला महिला अस्पताल में पहले लिवर व किडनी की जांच की जा रही थी।
जबसे मेडिकल कॉलेज में इसका उच्चीकरण किया गया है, यह जांचें बंद हो गई हैं। अस्पताल की पैथोलॉजी में तैनात कर्मचारी गर्भवती महिलाओं की जांचें तो कर रहे हैं, लेकिन अन्य महिला मरीजों की जांचें नहीं हो रहीं। इससे अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं को जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भेजा जाता है।
एक कंपनी द्वारा कराई जा रही थी जांच
जिला महिला अस्पताल में अभी तक एक कंपनी को जांच के लिए शासन ने नियुक्ति किया था। जहां जांच के आने वाले खर्च का बहन संबधित अस्पताल को करना था। इसी के तहत एक कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में अभी तक जांच की जा रहीं थी।