फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   farmers will go on strike

अब किसान करेंगे चक्का जाम

Sat, 19 Sep 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
farmers will go on strike
भाकियू के तत्वावधान में किसानों की मांगों को लेकर मारहरा से चली तीन दिवसीय पदयात्रा का समापन शनिवार को जिला मुख्यालय पर हो गया। दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान नेताओं ने एएसडीएम पीके सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले उन्होंने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का निदान नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि भाकियू किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तक भाकियू अपना आंदोलन जारी रखेगी। जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा। प्रदेश महासचिव अखिल यादव ने कहा कि किसी भी योजना में किसानों को उनका पूरा हक नहीं मिल रहा है। फसलें सूखे से बर्बाद हो रही हैं। कई सालों से किसान नुकसान झेल रहा है। इसके चलते वह साहूकारों का कर्जदार बनता जा रहा है, लेकिन शासन इससे बेखबर है। इससे पहले पदयात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने कासगंज रोड पर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार सिंह, स्वतंत्र सिंह, भारत सिंह, प्रकाश चंद, लोकेश कुमार, रमेश, भारत सिंह, राजपाल, महेंद्र, विकास आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

============
ये हैं प्रमुख मांगें
- ओला व बारिश से पीड़ित सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए।
- एटा और मारहरा रेलवे लाइन का विस्तार किया जाए।
- जिले के सभी मार्गों को सही कराएं।
- मिरहची और मलावन को नगर पंचायत घोषित करें।
- रजबहों में पानी टेल तक पहुंचाया जाए।
- अखिल यादव पर लेग फर्जी मुकदमों को वापस हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed