फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers made strategy regarding railway expansion

Etah News: रेल विस्तार को लेकर किसानों ने बनाई रणनाीति

Tue, 05 Dec 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers made strategy regarding railway expansion
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन ने कचहरी स्थित धरना स्थल पर जिले में रेल विस्तार को लेकर मंगलवार को रणनीति बनाई। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ हुई इस बैठक में तय किया गया कि लगभग एक दशक से अधिक समय से संगठन के प्रमुख लोग धरना प्रदर्शन, घेराव, अनशन, पैदल यात्रा, ट्रैक जाम आदि कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बैठक के बाद एडीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग रखी गई कि एटा से दिल्ली को शटल रेल तत्काल चलाई जाए। देश की सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में कम से कम एक दर्जन सामान्य बोगियों को लगाया जाए, ताकि गरीब आदमी भी सुकून से यात्रा कर सके। एटा कासगंज रेल लाइन का तत्काल विस्तार किया जाए। एटा से मलावन रेल लाइन को मैनपुरी तक जोड़ा जाए। एटा टूंडला रेल को सुबह 7:00 बजे एवं एटा से साढे चार बजे पूर्व की भांति चलाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता पर्याप्त लाभ ले सके और विभाग की भी आमदनी बढ़ सके। एटा आगरा फास्ट पैसेंजर रेल के अवागढ़ वसुंधरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज बनाते हुए टिकट बिक्री काउंटर खोले जाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश सचिव वीके दीक्षित, यदुवीर सिंह, रामनरेश सिंह, सचिन कुमार, रामबीर सिंह, दिनेश पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह वर्मा, लोकेंद्र सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed