फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers distressed by power cuts; issues regarding pensions and fertilizers also raised.

Etah News: बिजली कटौती से किसान परेशान, पेंशन और खाद की समस्याएं भी उठाईं

Sun, 06 Sep 2026 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed by power cuts; issues regarding pensions and fertilizers also raised.
एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारी। संवाद
एटा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ। किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के नाम जलेसर एसडीएम न्यायिक रविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि रात के समय विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही बिजली काट दी जाती है। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। राष्ट्रीय प्रदेश सचिव जुगेश कुमार यादव ने जिले में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र लोगों की वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की मांग उठाई। वहीं पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाने की भी मांग की गई। इसके अलावा समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराने तथा इसे जिले की सभी सहकारी समितियों तक भेजने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने सभी ग्राम पंचायतों में किसान पंजीकरण शिविर लगाने की मांग की, ताकि पात्र किसान सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके। इस मौके पर महेश चंद्र, राम प्रकाश, ओम प्रकाश, बनवारी लाल, हरिवंश सिंह, भूदेव सिंह, सुभाष चंद्र, रमेश चंद्र कुशवाहा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed