फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer died of fever while three children were admitted in Etah

जानलेवा वायरल: बुखार आने के बाद कम हुआ प्लेटलेट्स, किसान की हो गई मौत; तीन बच्चे किए गए भर्ती

Mon, 25 Sep 2023 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 06:39 PM IST
सार

एटा में वायरल बुखार जानलेवा बना हुआ है। यहां बुखार आने के बाद प्लेटलेट्स कम हुआ और किसान की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे भर्ती किए गए हैं। 

विज्ञापन
Farmer died of fever while three children were admitted in Etah
वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार की रात मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नगला ख्याली निवासी एक किसान की मौत हो गई। वहीं सोमवार को एमसीएच विंग में बने बच्चा वार्ड में तीन बच्चे बुखार के चलते भर्ती किए गए। जबकि ओपीडी व इमरजेंसी में 114 बुखार के पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


गांव नगला ख्याली निवासी संजय चौहान ने बताया कि उसके 55 वर्षीय चाचा नरेंद्र सिंह को तीन दिन पहले बुखार आया था। इस पर गांव में ही एक चिकित्सक को दिखाया। बाद में गिरौरा में संचालित एक अस्पताल में लेकर गए। वहां खून की जांच की गई। इसमें प्लेटलेट्स 50 हजार के करीब आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने बाद में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भेज दिया। यहां जांच हुई तो प्लेटलेट्स 70 हजार पाए गए। चिकित्सक द्वारा ड्रिप लगाकर इलाज शुरू कर दिया गया। बताया कि रविवार की शाम को चिकित्सक ने घर भेज दिया। रात में उनकी फिर हालत बिगड़ गई। इस पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां मृत बता दिया गया।

उधर, सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के फिजीशियन कक्ष में 76, बाल रोग विभाग में 26 व इमरजेंसी में 24 घंटे में 12 बुखार के पीड़ित पहुंचे। इस दौरान बाल रोग चिकित्सक पारस ने तीन बच्चों को वार्ड में भर्ती किया गया। इनकी हालत बुखार की वजह से गंभीर बनी हुई थी।


यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

प्लेटलेट्स गिरने पर एक बच्चे को किया रेफर

बच्चा वार्ड में दो दिन से बुखार के चलते शहर निवास एक बच्चा भर्ती था। उसके प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे थे। सोमवार को प्लेटलेट्स तीस हजार पर पहुंच गए। इस पर बच्चे को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। लेकिन परिजन उसे शहर के निजी नर्सिंग होम में लेकर चले गए।

जिले में बुखार से एक भी मौत नहीं हुई है। जो मौतें हुईं हैं, वह लोग अन्य रोग से ग्रसित थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूरी जांच पड़ताल की गई। नगला ख्याली में भी मंगलवार को जांच कराई जाएगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed