{"_id":"6af9f2180daf3675ea02efca","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-in-agra-etah-news-c-163-1-eta1004-160225-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की आगरा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की आगरा में मौत
Sun, 15 Nov 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
धर्मवीर फाइल फोटो
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 37 वर्षीय युवक की रविवार को आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा नौ नवंबर को हुआ था। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजन शव लेकर एटा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कासगंज जिले के सिताबी गांव निवासी धर्मवीर (37) दिवाली पर अपनी पत्नी शारदा देवी के साथ ससुराल चहबचापुर गांव आए थे। नौ नवंबर को तबीयत खराब होने पर वह पत्नी के भतीजे धर्मेंद्र के साथ बाइक से दवा लेने जा रहे थे। शाम करीब सात बजे पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मवीर के सिर में गंभीर चोट आई।
परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बड़े भाई अर्जुन ने बताया कि धर्मवीर हरियाणा की एक पार्ट्स कंपनी में काम करता था। उनके परिवार में पत्नी शारदा देवी और दो बेटे जितेंद्र (14) व पंकज (12) हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। सीओ संकल्पदीप कुशवाह का कहना है कि सड़क हादसे में घायल युवक की आगरा में मौत हुई है। परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।