{"_id":"6af9f2c63badc458690ac6d2","slug":"irshad-mevs-century-leads-etawah-veterans-to-a-10-wicket-victory-etah-news-c-163-1-eta1004-160231-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इरशाद मेव के शतक से इटावा वेटरन्स की 10 विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इरशाद मेव के शतक से इटावा वेटरन्स की 10 विकेट से जीत
विज्ञापन
शहर के स्टेडियम में वेटरन्स क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सदर विधायक विपिन व
एटा। डॉ. गौरहरि सिंघानिया चैंपियनशिप (यूपीटी-20) अंतरजनपदीय वेटरन्स क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 के लीग मुकाबले में इटावा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए एटा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
रविवार को शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इरशाद मेव की विस्फोटक शतकीय पारी जीत का सबसे बड़ा आकर्षण रही। मैच का उद्घाटन भाजपा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 130 रन बनाए।
टीम की ओर से सचिन कुमार ने 34 रन, राजीव लेफ्टी ने 33 रन और अंकित यादव ने 22 रन का योगदान दिया। इटावा की ओर से आलोक यादव और डॉ. विश्वा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके, जबकि गौरव पाठक को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज इरशाद मेव ने एटा के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 62 गेंदों पर 110 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। दूसरे छोर पर विवेक यादव ने 29 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाकर उनका साथ दिया।
दोनों बल्लेबाजों ने 15.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 131 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिला दी। इरशाद मेव को उनकी बल्लेबाजी के लिए सराहना मिली।
मुकाबले में अंपायर की भूमिका चंदू सेन और विशाल उपाध्याय ने निभाई। गोपाल पोनिया स्कोरर और राजेश शर्मा रेफरी रहे। एटा की कप्तानी मनीष दुबे तथा इटावा की कप्तानी गौरव पाठक ने की। इस जीत के साथ इटावा वेटरन्स ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।