फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   extortion money of twelve lakhs demanded by calling son of former Nagar Panchayat President In Etah

Etah: पूर्व चेयरमैन के बेटे को आई कॉल, हेलो तेरी मौत बोल रहा हूं; खुद को बचाना है तो 12 लाख पहुंचा दे

Thu, 02 Nov 2023 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 09:30 PM IST
सार

एटा के राजा का रामपुर में पूर्व चेयरमैन के बेटे को कॉल आई। सामने वाले ने कहा कि- हेलो तेरी मौत बोल रहा हूं। खुद को बचाना है तो 12 लाख पहुंचा दे। 

विज्ञापन
extortion money of twelve lakhs demanded by calling son of former Nagar Panchayat President In Etah
man demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एटा के राजा का रामपुर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को फोन करके 12 लाख की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर पुत्र के अपहरण व स्कूल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कहा गया कि तेरी मौत बोल रहा हूं, खुद को बचा सके तो बचा ले। इससे पहले मैसेज भी किया गया। पीड़ित ने धमकी भरा मैसेज पुलिस को देकर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नगर पंचायत राजा का रामपुर के पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर के पुत्र राकेश सिंह राठौर निवासी मोहल्ला सदर बाजार को 1 नवंबर की रात करीब 8 बजे धमकी भरा टैक्सट मैसेज भेजा गया और कॉल की गई। इसकी शिकायत व तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात नंबर से फोन आया तो पूछा कि कौन बोल रहे हो। इस पर कॉलर ने सीधा कहा कि तेरी मौत...। जब फोन काट दिया तो फिर से कॉल आया और कहा कि तेरी मौत बोल रहा हूं, स्कूल और अपने बेटे आर्यन को बचाना है तो 12 लाख रुपये कल दे देना।

इसके बाद राकेश ने पुलिस को कॉल करके पूरा मामला बताया और धमकी देने वाले का फोन नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की और सर्विलांस पर नंबर लगाया तो क्षेत्र के ही गांव तिगरा निवासी एक युवती के नाम पंजीकृत पाया गया, लेकिन युवती इस नंबर का संचालन नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है, लेकिन उधर धमकी भरे मैसेज और कॉल से पूर्व चेयरमैन का परिवार दहशत में है।

बस से अलीगंज पढ़ने जाता है बेटा

राकेश सिंह ने बताया कि उनका एक विद्यालय संचालित हो रहा है। जबकि 12 वर्ष का बेटा अलीगंज में पढ़ता है और आना-जाना बस से करता है। इसको लेकर डर और दहशत बनी हुई है, लेकिन एक बात साफ है कि धमकी देने वाला करीबी है और उसको पता है कि बेटे का नाम आर्यन है और स्कूल भी चलता है।

यह भी पढ़ेंः- UP: पशु पालक को बंधक बनाकर गाय के साथ किया कुकर्म, इसके बाद दिखाई क्रूरता... और किया ऐसा कि देखकर दहल गया दिल

पूर्व चेयरमैन पुत्र को कॉल व मैसेज भेजकर धमकी दी गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉलर के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह पांडेय, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed