{"_id":"6543950e7536f2cbcb09737d","slug":"two-wives-observed-karva-chauth-fast-for-one-husband-in-agra-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास
Thu, 02 Nov 2023 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:54 PM IST
सार
आगरा में एक पति के लिए दो पत्नियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। दोनों ने साथ में पूजा की। साजन ने पानी पिलाकर दोनों का उपवास खुलवाया।
विज्ञापन
UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक द्वारा अपनी दो पत्नियों को एक साथ करवा चौथ का व्रत खुलवाने का वीडियो सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पत्नियां अपने पति के साथ खुश हैं। उनका मानना है कि जहां प्यार होता है, वहां कलह नहीं होती है।
विज्ञापन
मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी का है। यहां के निवासी रामबाबू निषाद की दो पत्नियां हैं। दोनों पत्नियों ने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। उन्होंने दोनों को एक साथ व्रत खुलवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: इलाज हुआ साइड... अस्पताल में फार्मासिस्ट ने नर्सों को जमकर पीटा, हंगामे के बाद मुकदमा; अब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों पत्नियों ने एक साथ पति की लंबी आयु के लिए सुबह से करवाचौथ का व्रत रखा। इसके बाद शाम के समय दोनों ने पूजा के बाद एक साथ चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ अपने पति के गले मे फूलों की माला डालकर पैर छुए। उसके बाद रामबाबू निषाद के हाथ से पानी पीते हुए अपना व्रत खोला।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन