फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case has come to light of cattle rearer being held hostage and doing sodomy with cow In Mainpuri

UP: पशु पालक को बंधक बनाकर गाय के साथ किया कुकर्म, इसके बाद दिखाई क्रूरता... और किया ऐसा कि देखकर दहल गया दिल

Thu, 02 Nov 2023 07:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 07:24 PM IST
सार

मैनपुरी में पशु पालक को बंधक बनाकर गाय के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बेजुबान के साथ क्रूरता भी की। ऐसा कृत्य कि देखकर दिल दहल गया। 

विज्ञापन
case has come to light of cattle rearer being held hostage and doing sodomy with cow In Mainpuri
UP: पशु पालक को बंधक बनाकर गाय के साथ किया कुकर्म, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विकृत मानसिकता के युवक ने बुधवार रात पशु पालक को चारपाई से बांधकर गाय के साथ पहले तो कुकृत्य किया। इसके बाद क्रूरता दिखाते हुए उसके गुप्तांग में कांटेदार लकड़ी डाली। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पशुपालक के पुत्र ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के रतवा गांव की है। गांव निवासी लाल बहादुर (70) गांव के पास ही खेत में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका पुत्र मनमोहन गांव में परिवार के साथ रहता है। बुधवार को लाल बहादुर खेत पर बने मकान में लेटे थे। देर रात करीब 12 बजे गांव निवासी भूरा उर्फ मनोज वहां आया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भूरा ने चारपाई पर ही लाल बहादुर के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद बंधी गाय को करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में ले गया। शीशम के पेड़ से बांधकर ले कुकृत्य किया। विकृत मानसिकता का परिचय देते हुए आरोपी ने गाय के साथ क्रूरता दिखाई। उसके गुप्तांग में कांटेदार लकड़ी डाली। 


यह भी पढ़ेंः- UP: फुरकान अली ने सुल्तान सिंह बनकर हिंदू युवती को फंसाया, शादी करके ले गया गांव...ऐसे खुला राज

बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे जब मनमोहन खेत पर स्थित मकान पर पहुंचा तो पिता को बंधा देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मनमोहन ने आरोपी पर गाय के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी भूरा उर्फ मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी कर चुका है वारदात

पशुपालक के पुत्र मनमोहन ने बताया कि एक बार आरोपी भूरा उसके दो बोरा गेहूं चोरी कर ले गया। एक बार लहसुन और एक बार साइकिल चोरी कर चुका है। एक बार खेत पर लगा इंजन का पाइप चोरी किया था। हर बार ग्रामीणों के कहने पर मामला रफा दफा कर दिया गया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन इस बार आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed