{"_id":"6a086bb24ed3b620cf09dcde","slug":"etah-viral-video-police-honor-brave-woman-criminals-apprehended-in-encounter-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अनीता देवी ने दिखाया ऐसा साहस, एसएसपी ने भी किया सलाम; बदमाशों से लोहा लेते हुए ये वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनीता देवी ने दिखाया ऐसा साहस, एसएसपी ने भी किया सलाम; बदमाशों से लोहा लेते हुए ये वीडियो हुआ था वायरल
Sat, 16 May 2026 06:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 16 May 2026 06:38 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में महिलाओं से लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा है। वहीं बदमाशों से लोहा लेने वाली अनीता देवी को एसएसपी ने सम्मानित किया। अनीता देवी बदमाशों से भिड़ गईं थीं। इसका वीडियो भी सामने आया था।
विज्ञापन
महिला ने नहीं छोड़ा बैग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के जसरथपुर में महिला से कुंडल लूटने और जैथरा में वृद्धा से बैग लूटने का प्रयास करने के मामले में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। धरौली रोड पर मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उनके पास से तमंचे, कारतूस बरामद किए गए हैं।
छह मई को जैथरा के मोहल्ला नेहरू नगर में बाइक सवार दो युवकों ने वृद्धा अनीता देवी से बैग छीनने का प्रयास किया था। वह रात को 11 बजे बेटे को आगरा से दवा दिलवाकर लौट रही थीं। बेटा थोड़ा आगे निकल गया जबकि पीछे पैदल आ रही थीं। नेहरू नगर में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा जबकि दूसरे ने उनसे बैग को छीनने का प्रयास किया। वह बदमाश से भिड़ गईं। लुटेरे ने उनके साथ मारपीट की। जद्दोजहद में वह नाली में भी गिर गईं, लेकिन उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। उनका हौसला देख बदमाशों के पैर उखड़ गए और वह भाग गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल हो गया।

इसके अलावा बदमाशों ने जरसथपुर की महिला से भी कुंडल लूटे थे। एसएसपी डाॅ. इलामारन जी ने तीन टीमें खुलासे के लिए गठित की थीं। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को करीब 11.45 बजे जैथरा तथा थाना जसरथपुर थाने पुलिस गांव धरौली रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवार भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बाइक सवारों का पीछा किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।
उसका साथी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। घायल बदमाश ने अपना नाम अरमान और उसके साथी ने शकील निवासीगण गांव देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी बताया है। बदमाशों ने जैथरा की महिला से लूट का प्रयास और जसरथपुर में कुंडल लूटने की घटना को स्वीकार किया है। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, 3500 रुपये, एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जैथरा रितेश ठाकुर, जसरथपुर के विजय सिंह, प्रभारी स्वाट टीम श्रवण कुमार निगम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
बदमाशों से लोहा लेने वाली अनीता देवी का सम्मान
बैग लूटने आए बदमाशों से लोहा लेने वाली अनीता देवी का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके हौसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। वह बिना डरे बदमाशों से करीब दो मिनट तक जूझती रहीं। इसके बाद भी बदमाश बैग नहीं लूट सके। घटना के खुलासे के बाद एसएसपी डाॅ. इलामारन जी ने कार्यालय में उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।
ये भी पढ़ें-UP: क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के बेटे की मौत, सड़क किनारे मिली लाश; हाथ में लगी थी ड्रिप