फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of Young Compounder Found Under Suspicious Circumstances in Agra

UP: क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के बेटे की मौत, सड़क किनारे मिली लाश; हाथ में लगी थी ड्रिप

Sat, 16 May 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 16 May 2026 12:55 PM IST
सार

आगरा के इंदिरा ज्योति नगर में 21 वर्षीय कंपाउंडर युवक काकू का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर फटे कपड़े और हाथ में ड्रिप की सुई मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
 

विज्ञापन
Body of Young Compounder Found Under Suspicious Circumstances in Agra
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित इंदिरा ज्योति नगर में यमुना पार क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष विनोद परमार के 21 वर्षीय बेटे काकू का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। काकू पेशे से कंपाउंडर था। शव मिलने पर उसके कपड़े फटे हुए थे और हाथ में ड्रिप की सुई लगी हुई थी, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, काकू को आखिरी बार एक ऑटो चालक के ऑटो में देखा गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। वहीं उसकी बुलेट बाइक भी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed