{"_id":"635d62975f6072116f049f65","slug":"etah-there-was-a-scuffle-to-board-the-bus-and-get-a-seat-etah-news-agr5516597124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः बस में चढ़ने व सीट पाने के लिए हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः बस में चढ़ने व सीट पाने के लिए हुई धक्कामुक्की
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ी सवारी। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। दिवाली के त्योहार पर हजारों की संख्या में जिले के लोग दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से लौटकर घरों को आए थे। अब वह काम पर लौटने लगे हैं। इसी के चलते रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से शाम तक दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ जमा रहती है। जबकि डिपो की 60 बसें दिल्ली मार्ग पर दौड़ाई जा रहीं हैं।
शनिवार को सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लग गई थी। जहां दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस में चढ़ने को लेकर यात्रियों में धक्कामुक्की व सीट को लेकर मारामारी रही।
इस दौरान यात्री खिड़कियों के माध्यम से सीट पर सामान रखते नजर आते रहे। वहीं बसों में यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। जबकि डिपो द्वारा दिल्ली मार्ग पर 60 बसें दौड़ाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
साढ़े पांच हजार यात्रियाें ने की यात्रा
शनिवार को लगभग साढ़े पांच हजार यात्रियों ने डिपो की बसों से यात्रा की है। जबकि आम दिनों में चार हजार के करीब यात्री यात्रा करते हैं।
छोटे रूट के भटके यात्री
शनिवार को छोटे रूट के यात्री यात्रा करने के लिए भटकते रहे। इस दौरान छोटे रूटों पर जाने वाले यात्रियों ने ऑटो सहित प्राइवेट आदि वाहनों का अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सहारा लिया।
यात्रियों को असुविधा न हो। इसके लिए दिल्ली मार्ग पर 60 बसों को लगाया गया है। अन्य बसें छोटे रूट पर दौड़ाई जा रहीं हैं।
-राजेश यादव, एआरएम