फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news road accident

Etah News: एंबुलेंसों के पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज में मची अफरा-तफरी

Sat, 04 Jul 2026 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
etah news road accident
एटा। हादसे के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे एंबुलेंस मृतकों और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंची तो वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। दर्द से कराहते घायलों और मृतकों के शव को देखकर हर कोई सिहर गया। डीएम-एसएसपी और अन्य प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में मरीजों का उपचार किया गया। रात दो बजे तक अधिकारी वहां जमे रहे।
विज्ञापन

घटनास्थल गांव कीलरमऊ जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10:45 बजे हादसा हुआ। इसके करीब 25 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बस से निकले घायल दर्द से कराह रहे थे। एंबुलेंस की दो गाड़ियों से उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

करीब 11:30 बजे एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दाखिल हुईं। सायरन के शोर से वहां का सन्नाटा टूटा। इनमें नवाबगंज निवासी विनय कुमार (30) और पूनम (32) को लेकर पहुंची। इसके थोड़ी ही देर बाद अन्य घायलों व मृतकों को लेकर एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंच गई। इमरजेंसी में एक साथ कई घायलों व मृतकों को देखकर चिकित्सक समेत स्टाफ नर्स के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया गया। रात 11:50 मिनट तक सभी घायलों को इमरजेंसी लाया गया। इस दौरान इमरजेंसी में सिर्फ एक फार्मासिस्ट, 6 वार्ड बॉय, एक जूनियर रेजिडेंट और 5 स्टाफ नर्स मौजूद थे। घायलों की संख्या अधिक होने पर 5 चिकित्सक तत्काल बुलाए गए। इसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया। वहीं घायलों के तीमारदार भी इमरजेंसी पहुंच गए जहां चीख-पुकार मची रही।


डीएम, एसएसपी भी मौके पर पहुंचे, घायलों का हाल जाना
हादसे के बाद जिलाधिकारी अरविंद सिंह, एसएसपी डॉ. इलामारन जि., एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी घटनास्थल के बाद इमरजेंसी पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने घायलों को ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली। रात दो बजे तक इमरजेंसी में घायलों को उपचार दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी व एसएसपी कीलरमऊ गांव के पास घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed