फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news nagla premi murders case

Etah News: लक्ष्मी ने कहा-फाइनेंस कंपनी ने नहीं दिए पैसे, पिता थे तनाव मेंफाइनेंसर बोला-कमल पर मेरे 2.12 लाख रुपये बकाया

Fri, 23 Jan 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
etah news nagla premi murders case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। नगला प्रेमी हत्याकांड में फाइनेंस कंपनी के पास मेडिकल कारोबारी कमल सिंह के लाखों रुपये जमा होने और समय पर रुपये न देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कमल की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी ने समय पर पैसे नहीं दिए जिससे पिता तनाव में आ गए और उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
उधर, फाइनेंस कंपनी के संचालक जितेंद्र का कहना है कि कमल सिंह पर कंपनी के 2.12 लाख रुपये बकाया हैं। संचालक ने बताया कि वर्ष 2022 से हमारा कमल सिंह के साथ लेनदेन चल रहा था। 20 अप्रैल 2025 को कमल सिंह ने 3 लाख रुपये लिए थे, जिसका भुगतान वह रोज पर्ची कटवाकर कर रहे थे। हत्याकांड से लगभग 15 दिन पूर्व ही उन्होंने एक लाख रुपया और लिया था। इस मामले में पुलिस को सारे साक्ष्य दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

एटा में कोचिंग के समय ही हो गया था ज्योति को प्रेम
लक्ष्मी ने बताया कि पूरा परिवार एक साथ रहता था। बाबा का कैंसर का उपचार चल रहा था, इसलिए वह बेड रेस्ट पर थे। इसी बीच ज्योति ने एमए की पढ़ाई की और कोचिंग करने लगी तभी एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद वह नोएडा चली गई और एक बैंक में नौकरी करने लगी। पिछले वर्ष नौकरी छोड़कर वह घर आई और सबको अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया। इस खुलासे से पिता कमल सिंह पहले तो नाराज हुए मगर बाद में मान गए। सामाजिक लोकलाज की वजह से परिजन ज्योति को ही बड़ी बेटी बताने लगे। अक्तूबर में गोद भराई के बाद दस फरवरी को शादी तय हुई थी। जब तैयारियां शुरू हुईं तो लड़का पक्ष की ओर से अचानक चार लाख रुपये मांगे जाने लगे। इस वजह से पिता परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed