फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news jan arogya mela

Etah News: पेट दर्द, डायरिया और त्वचा के मरीज रहे अधिक, दिया गया उपचार

Mon, 01 Jun 2026 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
etah news jan arogya mela
अलीगंज के अलीपुर पीएचसी पर उपचार लेते मरीज। संवाद
एटा। जिले के 36 पीएचसी केंद्र पर जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सबसे अधिक त्वचा के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे जिन्हें चिकित्सकों की ओर से उपचार दिया गया। इसके साथ-साथ पेट दर्द, डायरिया के मरीजों ने भी उपचार लिया। मेले में कुल 1030 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मेले में 414 पुरुष, 4477 महिलाएं, 139 बच्चे उपचार के लिए आए। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर 17 बुखार रोगियों की मलेरिया और 4 की डेंगू की जांच कराई। इसमें एक भी मरीज डेंगू व मलेरिया से पीड़ित नहीं निकला। इसके साथ ही पेट दर्द, कब्ज व गैस से संबंधित 186 मरीजों ने उपचार लिया। वहीं, सांस के 86 मरीजों का भी उपचार किया। 36 मरीजों में क्षय रोग के लक्षण देखे गए। क्षय रोग के मरीजों के अलग से नाम दर्ज कर जांच कराई गई। इसके साथ ही लिवर से संबंधित 60, त्वचा के 242, बुखार के 84 के साथ 239 अन्य मरीजों ने उपचार लिया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर लगाया गया। ज्यादातर त्वचा के साथ पेट दर्द, उल्टी व दस्त के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही डायरिया के मरीजों की संख्या भी ठीक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed