फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news jalesar mother child death

Etah News: ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
etah news jalesar mother child death
जलेसर। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। अस्पताल संचालक, चिकित्सक भाग गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मितन उर्फ दिलोखरा निवासी हरिओम ने बताया कि गर्भवती पत्नी बबली (26) को शनिवार रात 11 बजे अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा नाल में फंस गया है। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन करना पड़ेगा। रविवार सुबह 4 बजे ऑपरेशन किया गया। लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। हम लोग इसे गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जब गांव से लौटकर अस्पताल पहुंचे तो बबली की हालत चिंताजनक थी। शाम 5 बजे चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। हम लोग वाहन का इंतजाम कर उसे लेकर निकले ही थी कि रास्ते में सरायनीम के पास दम तोड़ दिया। इसके बाद जब वापस यहां लाए तो चिकित्सक, संचालक व स्टाफ वहां से भाग गया। आरोप लगाया कि ऑपरेशन और इलाज में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। इसके चलते यह घटना हुई है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला की मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
यदि इलाज में लापरवाही बरती गई है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। टीम को वहां भेजा जाएगा।
- डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed