{"_id":"69d8113a083df5215f0c40c2","slug":"etah-news-electric-buses-etah-news-c-163-1-eta1002-148929-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, शिफ्ट होगा मुख्य बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, शिफ्ट होगा मुख्य बस स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के मुख्य बस स्टैंड का स्वरूप अब पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। 65 करोड़ रुपये से पीपीपी मॉडल पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन भी होगा। जहां से सिटी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्य बस स्टैंड को अलीगढ़ जीटी रोड पर भाजपा कार्यालय से आगे से शिफ्ट किया जाएगा। यहां से दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर समेत अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन होगा। एटा के मुख्य बस स्टैंड को चमकाने के लिए शासन से 65 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिल गई है। नगर के मध्य स्थित 5220 वर्ग मीटर में फैले इस बस स्टैंड को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी चार्जिंग के लिए अत्याधुनिक स्टेशन तैयार होगा। बस स्टैंड के सैकेंड फ्लोर पर एक मल्टी कॉमप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट, व अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बस स्टैंड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, डिजिटल टिकटिंग काउंटर, सीसीटीवी कैमरे व पर्याप्त पार्किंग स्पेस भी शामिल होगा।
--
शहर से बाहर होंगे दो बस स्टैंड
वर्तमान में मुख्य बस स्टैंड से ही आगरा-बरेली, दिल्ली, कानपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ आदि रूटों के लिए बसें मिलती हैं। अब इसके लिए दो अलग-अलग बस स्टैंड शहर से बाहर बनाए जाएंगे। आगरा रोड स्थित वर्कशाॅप परिसर में सैटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कुल 27.5 करोड़ का बजट स्वीकृत है। पांच करोड़ रुपये पहली किश्त के रूप में जारी हो चुके हैं। सैटेलाइट बस स्टैंड को आईएसबीटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। यात्रियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस, खाने पीने के लिए कैंटीन और बैठने के लिए आधुनिक वेटिंग रूम बनाए जाएंगे। यहां से आगरा-कासगंज-बरेली रूट की बसों को संचालन होगा। वहीं, दूसरा बस स्टैंड के लिए अलीगढ़ रोड पर भाजपा कार्यालय से आगे शिफ्ट किया जाएगा। यहां से दिल्ली, कानपुर और अन्य शहरों की बसों का संचालन होगा।
--
पुराने बस स्टैंड को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां चार्जिंग स्टेशन भी बनेगा। इससे सिटी बसों का संचालन होगा। दिल्ली-कानपुर की बसों के लिए अलीगढ़ रोड पर जगह चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
- नरेश कुमार गुप्ता, एआरएम