फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Enraged by several hours of power cut, people created a jam

Etah News: कई घंटे की बिजली कटौती से भड़के लोगों ने लगाया जाम

Fri, 19 Jul 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Enraged by several hours of power cut, people created a jam
जलेसर के कालाबाजार में बृहस्पतिवार देर रात सड़क पर जाम लगाकर बैठे लोग।  - फोटो : जलेसर के कालाबाजार में बृहस्पतिवार देर रात सड़क पर जाम लगाकर बैठे लोग।
जलेसर। विद्युत निगम ने विद्युत तारों को बदलने के लिए बृहस्पतिवार को 8 घंटे बिजली कटौती की सूचना जारी की, लेकिन 16 घंटे से ज्यादा देर तक बिजली काट दी गई। रात 11 बजे तक बिजली नहीं आई तो अकुलाए लोगों का सब्र टूट गया। उन्होंने जाम लगा दिया। बातचीत के करीब आधे घंटे बाद बिजली दी गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने सूचना जारी की थी कि नगर के कई इलाकों में विद्युत तार बदले जाने हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से कटौती की जाएगी। इस सूचना के अनुसार सुबह 7 बजे कटौती हो गई। लोगों ने पानी आदि भर लिया और जरूरत के बिजली संबंधी कार्य निपटा लिए। दोपहर बाद 3 बजे से लोग बिजली का इंतजार करने लगे, लेकिन समय बढ़ता गया और बिजली नहीं आई। इसके बाद अंधेरा छा गया। इन्वर्टर-बैटरी जवाब दे गए। स्टोर किया हुआ पानी खत्म हो गया, लेकिन 11 बजे तक बिजली नहीं आई। जिस पर लोग आक्रोशित हाे उठे।
विज्ञापन

नगर के कालाबाजार में लोगों ने सड़क पर तख्त आदि डालकर और मोटरसाइकिलें खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सिटी इंचार्ज चंद्रशेखर त्रिपाठी पहुंचे और लोगों से वार्ता की। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों से पुलिस ने वार्ता की। बताया कि लोग आक्रोशित हैं। इसके करीब आधा घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के रूपम गुप्ता, पारस गुप्ता, आकाश गुप्ता, अयूब खान आदि ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा दिए गए समय के कई घंटों बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। कई बार विद्युत अधिकारियों तथा कर्मचारियों को फोन कर बताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब 16 घंटे आपूर्ति न मिलने के कारण घरों में पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे थे। जिसके कारण लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया।

---------
जर्जर तारों को बदले जाने का कार्य चल रहा था। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बाजार की आपूर्ति शुरू करने में कुछ अधिक समय लगा। जाम पुलिस प्रशासन द्वारा खुलवा दिया गया था। -गुलशन किशोर, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed