{"_id":"ac0c486ff6bc2f2433d15256e29e8b1b","slug":"encroachment-removed-uprooted-hoardings-uproar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाया, होर्डिंग्स उखाड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाया, होर्डिंग्स उखाड़े, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमणों पर हल्ला बोला। पुलिस फोर्स के साथ जीटी रोड से अतिक्रमण हटाए गए। होर्डिंग महाबली ने उखाड़ फैंके। इस दौरान प्रशासन की टीम के साथ दुकानदारों की नोकझोक भी हुई। कई जगह धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बनी। एक दुकानदार को धक्का मारने पर व्यापारियों में आक्रोश छा गया। सख्ती दिखाते हुए ठेल वालों को थप्पड़ मारे गए। ठेलवालों ने अभियान में साथ चल रहे पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप भी लगाया है। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में सड़कों पर रखा दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।
उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान के दौरान जहां पुलिसकर्मी सामान हटवाते दिखाई दिए। वहीं जेसीबी मशीन द्वारा होर्डिंग हटवाए गए। कार्रवाई के दौरान दुकानदार फुटपाथ पर रखा अपना सामान समेटते दिखाई दिए। पुलिस ने जीटी रोड पर हथठेले वालों को भी खदेड़ दिया। घंटाघर से जिला अस्पताल तक चले अतिक्रमण अभियान में दर्जनों लोगों का सामान हटवाया गया। एसडीएम सदर के अनुसार अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारी दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और जुर्माना भी वसूला गया है। इन्हें सड़कों और फुटपाथों पर सामान न रखने के आदेश दिए गए हैं। बताते चलें कि बढ़ते अतिक्रमण के चलते लोगों का निकलना दूभर है। घंटाघर, बाबूगंज, हाथी गेट, शिकोहाबाद रोड आदि पर अतिक्रमणों के कारण जाम की समस्या रहती है।
अभियान के दौरान पुलिस और पालिका कर्मियों पर व्यापारी से अभद्रता का आरोप है। एक व्यापारी के साथ भी धक्का मुक्की की गई। हथठेले वालों ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने जताया एतराज
प्रशासन की इस कार्रवाई को पालिका प्रशासन का सहयोग एवं समर्थन नहीं मिल रहा। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने भी रमजान के माह तक अभियान को स्थगित रखने की बात कही है। उनके अनुसार इस संबंध में एसडीएम सदर से फोन पर वार्ता कर फिलहाल अभियान न चलाने का आग्रह किया गया है। क्योंकि रमजान के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने होर्डिंग हटवाने पर भी ऐतराज जताते हुए कहा कि होर्डिंग नगर पालिका में टेक्स देकर लगाई गईं हैं। प्रशासन को हटाने से पहले इसकी जानकारी करनी चाहिए थी।
निर्देशों के बाद भी अतिक्रमण कर मनमानी कर रहे लोगों के विरुद्घ अभियान और सख्त एवं तेज किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।
अजीत कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी एटा